{"_id":"647b949729671d40c20a8316","slug":"theft-revealed-in-three-shops-three-arrested-jpnagar-news-c-15-1-164136-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Sun, 04 Jun 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बारह दिन पहले सुबोध नगर में रेलवे स्टेशन के पास तीन दुकानों में चोरी करने वाले आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी मोहल्ला पुष्कर नगर के घरों में नकब लगाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और परचून का सामान बरामद किया है। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि 22 मई की रात मोहल्ला सुबोध नगर में रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल परचून और गारमेंट्स की दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। दो जून की रात इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में टीम ने अमरोहा नगर के गांधी मूर्ति चौराहे के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम चंद्रसेन, गौरव जाटव निवासी डाक बंगला और महेश निवासी मोहल्ला जय ओम नगर बताया। आरोपियों के कब्जे से तीनों दुकानों से चोरी हुआ चार प्लास्टिक के कट्टे में परचून व मोबाइल का सामान और कपड़े बरामद हुए। सीओ के मुताबिक आरोपी ने तीनों दुकानों के गल्ले से 14300 रुपये भी चोरी किए थे जिन्हें आपस में बांट लिया। साथ ही जुआ और शराब मौज-मस्ती करने में रुपयों को खर्च कर दिया। तीनों आरोपी शुक्रवार की रात मोहल्ला पुष्कर नगर में स्थित घरों में नकामब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर नकल लगाने का सामान हथोड़ा, सब्बल, आरी, ब्लेड, पेचकस, प्लास, बैटरी आदि बरामद हुआ है।
-- -- -- --