फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of lakhs by breaking the locks of the houses of soldiers and health workers

फौजी और स्वास्थ्य कर्मी के घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the locks of the houses of soldiers and health workers
हसनपुर में चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बदमाशों की कार। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में शनिवार की रात को बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीएसएफ जवान और स्वास्थ्य कर्मी के बंद घर के ताले तोड़कर एलईडी, सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान समेत दोनों घरों से लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना सुबह 4:30 बजे हुई। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य कर्मी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई है। बदमाशों की कार भी उसमें दिखाई दे रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी शोभित शर्मा रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी हैं। उन्होंने नगर के मोहल्ला ग्रीन सिटी में एक नया मकान खरीदा है। वह काफी समय से उस में रह रहे हैं। शनिवार रात को मकान में ताला लगाकर सोने के लिए पुराने घर में चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे कार सवार चार बदमाश पहुंचे। मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। अलमारी खोलकर दो एलईडी टीवी, सोने की चेन, अंगूठी बर्तन कपड़े एवं अन्य सामान समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाश करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित बीएसएफ जवान यतींद्र के बंद घर पर पहुंचे और ताला तोड़कर एलईडी, सोने की चेन, सोने के कंगन समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। बताते हैं कि बीएसएफ जवान का परिवार शनिवार देर शाम को अपने पैतृक गांव संभल क्षेत्र के राजीखेड़ा गांव में चले गए थे। सूचना मिलने पर सुबह वह पहुंचे। चोरी की घटना की जानकारी होने पर होश उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। स्वास्थ्य कर्मी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घर में बदमाश घुसते हुए एवं उनकी कार दिखाई दे रही है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस श्रेष्ठा ठाकुर ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी में चोरी की घटना से लोगों में रोष
हसनपुर। रविवार तड़के करीब पांच बजे नगर की पॉश कॉलोनी में दो घरों में चोरी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि इसी कॉलोनी में भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी का भी आवास है। करीब सुबह 5:00 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों की कार जिस समय वहां से गुजरी तो उस समय विधायक की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंगूरी देवी अपने घर के आगे सड़क पर पानी डाल रहीं थीं। इस बात का पता तब चला जब कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी ने विधायक के घर पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज चेक की। पास कॉलोनी में चोरी से लोगों में रोष है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

दो घरों में चोरी की घटना हुई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाशों की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- संजय तोमर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर

हसनपुर में चोरी के बाद घटना की जानकारी देता स्वास्थ्य कर्मी।

हसनपुर में चोरी के बाद घटना की जानकारी देता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed