फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of 20 lakh rupees by breaking the locks of the businessman's house

कारोबारी के घर के ताले तोड़कर 20 लाख रुपये की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Theft of 20 lakh rupees by breaking the locks of the businessman's house
फार्मासिस्ट और कॉटन वेस्ट कारोबारी के घरों के ताले तोड़कर बेखौफ चोरों ने नकदी-जेवरात समेत बीस लाख से अधिक रुपयों का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित फार्मासिस्ट के घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये घटना अमरोहा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी की है। अस्पताल में रणवीर सिंह फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। वह फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनकी बेटी राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही है। उनकी पत्नी बबली रानी भी बेटी के साथ कोटा में रहती हैं। जबकि फार्मासिस्ट रणवीर सिंह की मां इमला कौर अन्य परिजनों से साथ मुरादाबाद के आवास विकास में रहती हैं। 23 फरवरी को फार्मासिस्ट रणवीर सिंह अपनी माता इमला कौर की दवाई लेने के लिए राजस्थान के अलवर गए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन किसी समय अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 1.36 लाख रुपये की नकदी और 13 लाख रुपये से अधिक के जेवरात समेत 15 लाख रुपये का समान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घर के ताले टूटे देखकर पड़ोसी स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फार्मासिस्ट घर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरी घटना कॉटन वेस्ट कारोबारी युसूफ मंसूरी के घर में हुई। यूसुफ परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। वहीं कॉटन वेस्ट का कारोबार करते हैं। पिछले कई दिनों से उनका घर बंद पड़ा था, जिसकी चाबी उनके छेबड़ा निवासी रिश्तेदार के पास थी, लेकिन चोरों की इस घर को भी निशाना बना लिया। यहां से नकदी और जेवरात समेत करीब 5 लाख रुपये से अधिक रुपये का समान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद फार्मासिस्ट और कॉटन वेस्ट कारोबारी के परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फार्मासिस्ट के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि कॉटन वेस्ट कारोबारी हैदराबाद से अमरोहा लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed