फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft

गजरौला आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे हापुड़ के चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
theft
अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र में हापुड़ के बदमाश गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से जेवर-नकदी और अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। चोरों ने फिरोजपुर, सादुल्लापुर, दरियापुर बुजूर्ग और शहवाजपुर डोर में हुई चोरी की घटनाओं को कबूला किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात गजरौला इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक, एसआई पवन कुमार, धर्मेंद्र बालियान, कांस्टेबल मेघ सिंह, परमवीर मलिक, अरुण कुमार ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे रिसोर्ट के सामने ओवरब्रिज अंडर पास से तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम लक्ष्मण, मनवीर उर्फ पाजू और गंगाशरण निवासी चक की मढै़या थाना गढमुक्तेश्वर हापुड़ बताया है। उनके कब्जे से सोने के कुंडल, पाजेब, अंगूठी के अलावा चाकू और अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी के मुताबिक तीनों बदमाश शातिर गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। रात के अंधेरे में यह बाइक पर सवार होकर निकलते थे। गजरौला क्षेत्र में जाकर जंगल किनारे वाले घरों में लोग बाहर सोए हुए होते थे। इन घरों में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरों ने फिरोजपुर, सादुल्लापुर, दरियापुर बुजूर्ग और शहवाजपुर डोर में चोरी की घटनाओं अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन

चोरी का यह सामान हुआ बरामद
अमरोहा। गजरौला पुलिस ने हापुड़ के बदमाशों से सोने के पांच कुंडल, चांदी की एक जोडी़ पाजेब, एक चांदी की अंगूठी, 1500 रुपये नकद और एक मोटर साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed