फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft from car

निजी कंपनी के रिटायर्ड मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर 3.70 लाख चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
theft from car
अमरोहा। बेखौफ चोर ने हाईवे स्थित एक नामचीन होटल पर निजी कंपनी के रिटायर्ड मैनेजर की कार का शीश तोड़कर 3.70 लाख रुपये चोरी कर लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से होटल स्टाफ व अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। चोरी की पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की सुरागकशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राजा रानी बिहार करायल चतुर सिंह निकट बरला स्कूल निवासी विजय सिंह गजरौला की एक निजी कंपनी के रिटायर्ड मैनेजर हैं। उनकी पत्नी भी सरकारी अध्यापक रही हैं। दोनों पति-पत्नी रिटायर्ड होने के बाद हल्द्वानी शिफ्ट हो गए। दोनों के बैंक खाते गजरौला की अलग-अलग शाखाओं में है। बुधवार को दोनों पति-पत्नी अपने पड़ोसी पूरन चंद तिवारी निवासी डहरिया पोओ मानकपुर पश्चिम रामपुर रोड हल्द्वानी के साथ गजरौला आए थे। पति-पत्नी ने अलग-अलग शाखाओं से 6 लाख 70 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने 3 लाख 70 हजार रुपये कार के डेक्स बोर्ड डोर में रख दिए। जबकि 3 लाख रुपये उनकी पत्नी रिटायर्ड शिक्षिका के पर्स में रखे हुए थे।
विज्ञापन

करीब चार बजे सभी लोग हल्द्वानी लौट रहे थे। तभी वह रजबपुर थानाक्षेत्र स्थित एक होटल पर खाना खाने रुके। तभी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोड़कर डेक्स बोर्ड डोर में रखे 3.70 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना के बाद होटल स्टाफ और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। वीडियो में एक व्यक्ति ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर रुपये चोरी करता दिखाई दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। वहीं रिटायर्ड मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed