फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft by putting a mask in the grocery shop near the police station

थाने के पास परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Theft by putting a mask in the grocery shop near the police station
Theft by putting a mask in the grocery shop near the police station - फोटो : JPNAGAR
देहात थाने के पास स्थित परचून की दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगा दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोर दुकान से 17 हजार की नकदी और भारी मात्रा में ड्राई फूड चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव मऊ मय चक निवासी राजू की थाने के पास ही कैलसा रोड पर परचून की दुकान है। राजू शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे राजू ने दुकान में नकब लगा देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था। दराज के ताले टूटे थे और उसमें रखी 17 हजार की नकदी गायब थी। राजू ने बजाया कि चोर 17 हजार रुपये नकदी समेत करीब 52 हजार रुपये के ड्राई फूड भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शातिर किस्म के चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा लगा दिया। फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस वजह से उनकी तस्वीरें कैमरे में नहीं आ सकीं और से चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार राजू ने बताया कि एक साल पहले भी दुकान में ढाई लाख रुपये की चोरी हुई थी। तहरीर देने के बाद इस घटना का अभी खुलासा नहीं हो पाया। अब फिर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने नगर कोतवाली क्षेत्र में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed