{"_id":"68911836b383d2a3830f55f2","slug":"the-youth-was-tied-to-a-pole-thinking-he-was-a-thief-and-challaned-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-145162-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक को चोर समझकर खंभे से बांधा, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक को चोर समझकर खंभे से बांधा, चालान
Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नई बस्ती में घूम रहे युवक को लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक छोटा चाकू मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
मामला सोमवार दोपहर कस्बे की नई बस्ती का है। यहां एक अंजान युवक घूम रहा था। लोगों ने उसे चोर समझा और पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसे खंभे से बांध दिया। तलाशी में उसके पास से एक छोटा सा चाकू बरामद हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
युवक ने अपने को जनपद बिजनौर के थाना व कस्बा चांदपुर का निवासी बताया। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले युवक की पत्नी एक रिश्तेदार के साथ चली गई थी। तभी से युवक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है। संवाद