फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The youth lured the girl student and took her away, beat her up on complaint

Amroha News: छात्रा को बहलाकर ले गया युवक, शिकायत पर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The youth lured the girl student and took her away, beat her up on complaint
अमरोहा। अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय छात्रा को दूसरी बिरादरी का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों ने की तो उन्होंने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी अमरोहा के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। तीन दिन पहले वह कॉलेज आई थी, लेकिन घर वापस नहीं पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि कांकर सराय गांव का रहने वाला अंकुल प्रजापति छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत अंकुल के भाई उमेश, प्रवीन, देवेंद्र और पिता राम चरन सिंह से की तो उन्होंने की जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। साथ ही मारपीट भी की। छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अंकुल प्रजापति, उमेश, प्रवीन, देवेंद्र और रामचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article