फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man started resting by putting a cot on the road

Amroha News: सड़क पर चारपाई डालकर आराम करने लगा युवक

Sat, 24 May 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The young man started resting by putting a cot on the road
अमरोहा। अमरोहा से जोया मार्ग पर एक व्यक्ति ने सड़क के बीचोंबीच चारपाई डालकर आराम करने का अजीबोगरीब कारनामा किया। बीच सड़क पर चारपाई पड़ी होने से यातायात बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो अमरोहा से जोया मार्ग का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल 31 सेकंड के वीडियो में पेंट और बनियान पहने व्यक्ति सड़क पर चारपाई डालकर आराम करने लगा। सड़क पर चारपाई पड़े होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में व्यक्ति बिना किसी डर के सड़क पर चारपाई डालकर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

युवक की हरकत देखकर हर कोई अचंभित रह गया। कोई उसे मानसिक रूप से कमजोर बताने लगा तो कोई उसकी मनमानी बता रहा था। सड़क पर चारपाई डालकर लेटने का कृत्य सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर खतरनाक था। गनीमत रही किसी वाहन की टक्कर चारपाई में नहीं लगी। वरना हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed