फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The work of widening the highway was not completed even after 21 months

21 माह बाद भी पूरा नहीं हुआ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

बेहद धीमी गति से चल रहा चौड़ीकरण का निर्माण कार्य कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाले गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भी परेशानी का कारण बनेगा।दिल्ली-लखनऊ हाईवे को सिक्सलेन बनाने का कार्य बीते कई साल से किया जा रहा है। निर्माण करा रही कंपनी ने गजरौला से मुरादाबाद का काम लगभग पूर्ण करा दिया है लेकिन गजरौला से ब्रजघाट के बीच का 20 किमी का हिस्सा ही सिक्सलेन से रह गया है। 20 किमी के दायरे में हाईवे पर पांच सौ पेड़ खड़े थे।

विज्ञापन
The work of widening the highway was not completed even after 21 months

विस्तार

साढ़े 21 महीने बाद भी दिल्ली-लखनऊ हाईवे के 20 किमी लंबे हिस्से का चौड़ीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। बेहद धीमी गति से चल रहा चौड़ीकरण का निर्माण कार्य कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाले गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भी परेशानी का कारण बनेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे को सिक्सलेन बनाने का कार्य बीते कई साल से किया जा रहा है। जिसका निर्माण आईआरबी मुरादाबाद हापुड़ टोलवे लिमिटेड कंपनी करा रही है। निर्माण करा रही कंपनी ने गजरौला से मुरादाबाद का काम लगभग पूर्ण करा दिया है लेकिन गजरौला से ब्रजघाट के बीच का 20 किमी का हिस्सा ही सिक्सलेन से रह गया है। कारण इसमें वन विभाग का अडंगा लगा था। हस्तिनापुर वन सेंचुरी के अंतर्गत आने के कारण भारत सरकार से एनओसी लेनी अनिवार्य थी। मगर पांच सौ पेड़ होने के कारण एनओसी नहीं मिल रही थी। 23 दिसंबर-2020 को एनओसी लेने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 20 किमी लंबे हाईवे का चौड़ीकरण शुरू किया। इस निर्माण कार्य को करीब साढ़े 21 महीने हो गए, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। जिसका खामियाजा कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ सकता है। तिगरी मेले को आने जाने वाले लाखों श्रद्धालु कांकाठेर और ओसीता जगदेवपुर से होकर गुजरते हैं। मगर हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के कारण हाईवे संकरा है। इस कारण यहां से वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

20 किमी के दायरे में हाईवे पर पांच सौ पेड़ खड़े थे। हाईवे चौड़ीकरण के लिए इन 500 पेड़ों को काटा जाना अनिवार्य था। मगर हस्तिनापुर सेंचुरी के अंतर्गत होने के कारण पेड़ कटान के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना आवश्यक था। जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने केंद्रीय वन मंत्रालय से गुहार लगाई। खासी मशक्कत के बाद वन विभाग से 23 दिसंबर-2020 को वन विभाग ने एनओसी जारी की। इसके बाद पेड़ों का कटान कर चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हाईवे चौड़ीकरण का कार्य बेहद तेजी से चल रहा है। टूटी पुलिया के फाउंडेशन बन रहे हैं। जून-23 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
हेमंत पारीक, जीएम, आईआरबी मुरादाबाद हापुड़ टोलवे लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed