फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The woman who went to Tigri fair with her lover was found after a year

Amroha News: तिगरी मेले से प्रेमी संग गई महिला एक साल बाद मिली

Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The woman who went to Tigri fair with her lover was found after a year
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में 12 साल के बेटे को छोड़ प्रेमी युवक के साथ गई महिला काे पुलिस ने 13 महीने बाद बरामद कर लिया। महिला प्रेमी के साथ मुंबई में रह रही थी। अब वह प्रेमी संग अमरोहा आई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी एक परिवार 2023 में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में आया था। उसका 12 साल का बेटा और पत्नी भी मेले में आए थे। मेले में आई महिला का फोन पर एक युवक से परिचय था। जिससे महिला काफी समय से बात करती थी।
विज्ञापन

महिला मेले में ही बेटे और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस पर पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने तलाश करने की बजाय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। करीब एक साल इसी तरह बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 13 महीने बीत जाने के बाद युवक महिला को अपने घर लेकर आ गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस हो गई। पुलिस ने इंदिरा चौक के पास से महिला को बरामद किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अमरोहा के अतरपुरा मोहल्ला निवासी प्रेमी युवक नितिन के साथ चली गई थी। वह उसी के साथ मुंबई में रह रही थी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि महिला मिल गई है। अब महिला को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article