फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The woman consumed poison in the verandah of the village court

महिला ने ग्राम न्यायालय के बाहर जहर खाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The woman consumed poison in the verandah of the village court
ग्राम न्यायायल बरामदे में जहर के बाद तड़पती महिला। महिला सिपाही उल्टी कराने का प्रयास करती हुई व - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत एक महिला ने सोमवार की दोपहर ग्राम न्यायालय के बरामदे में जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर लोगों की नजर उस पर पड़ी। मौके पर मौजूद एक महिला सिपाही ने उसको उल्टी कराने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी फौरन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति में सुधार हो गया। वह खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

थाना बछरायूं के गांव रहमापुर निवासी चंचल की शादी रजबपुर थाने के भटपुरा गांव में हुई थी। बताया जाता है कि चंचल ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। रहमापुर गांव में भी उसकी भूमि पर गांव के ही दो लोगों ने कब्जा कर रखा है। वह कई बार तहसील में एसडीएम से मिल चुकी थी। सोमवार की दोपहर चंचल तहसील आई और ग्राम न्यायालय के बरामदे में बैठकर जहर का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर लोगों की नजर उस पर गई। न्यायालय में मौजूद एक महिला सिपाही ने उसको उल्टी कराने का प्रयास किया। लेकिन वह बुरी तरह तड़प रही थी। महिला से कुछ दूरी पर कागज की एक पुड़िया पड़ी थी। बताया जाता है कि उस पुड़िया में ही चंचल जहर लेकर आई थी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दरोगा संजीव बालियान ने महिला को अपनी गोदी में उठाकर दौड़ लगा दी। सरकारी जीप में डाल कर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश में ले आए। सरकारी अस्पताल में चंचल ने बताया कि रजबपुर पुलिस ससुरालियों से हमसाज है। उसकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रहमापुर में भी उसकी भूमि से दबंग लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं, इससे परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त किए जाने का निर्णय लिया था। थानाध्यक्ष बछरायूं नरेंद्र सिंह का कहना था कि हलका दरोगा से जानकारी कर चंचल की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed