फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wire of the high tension line fell, three animals died

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, 3 पशुओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, तीन पशुओं की मौतरहरा (अमरोहा)।करंट से तीन पशुओं की मौत की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।ग्रामीणों ने मृत पशुओं का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
The wire of the high tension line fell, three animals died

विस्तार

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन

रहरा (अमरोहा)। गांव ईंटा में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। उसकी चपेट में आकर तीन पशुओं की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी जर्जर तारों को नहीं बदलवाया गया।

थाना क्षेत्र के गांव ईंटा निवासी किसान मनोज कुमार की पशुशाला के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गई है। रविवार को हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन पशुओं की मौत हो गई। सूचना देने के बाद कई घंटे बाद भी कोई बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। करंट से तीन पशुओं की मौत की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कई बार जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की गई, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने मृत पशुओं का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कहा कि गांव में अन्य कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। हादसे की आशंका बनी हुई है। हाईटेंशन लाइन के नीचे सेफ्टी जाल भी नहीं लगाया गया है। पहले भी एक बार हादसा हो चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि समस्या को गंभीरता से लेकर इसका निराकरण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed