फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wife along with her lover had murdered the brick kiln worker

Amroha News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या

Fri, 08 Mar 2024 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The wife along with her lover had murdered the brick kiln worker
डिडौली। रामपुर के ईंट भट्ठा मजदूर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बाद में सड़क दुर्घटना दर्शाने के लिए उसके मुंह पर चोट मारी और बाइक को यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक आबिद अली रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के गांव पजावा के रहने वाले थे। करीब चार महीने पहले आबिद अली अपनी पत्नी अफसाना व बेटा और बेटी के साथ सलेमपुर नवादा स्थित अजमत ईंट उद्योग पर मजदूरी करने आए थे। उनके अन्य साथी भी यही काम करते हैं। सोमवार की शाम आबिद बाइक लेकर घर से निकले थे। देर रात घर जाकर सो गए थे। रात में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी अफसाना ने दावा किया था कि आबिद अली घायल अवस्था में घर आया था। उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आबिद अली की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई शाहिद हुसैन की तहरीर पर अफसाना और उसके प्रेमी अनवार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अफसाना का प्रेम प्रसंग अनवार के साथ चल रहा था। कुछ दिन पहले आबिद अली ने अपनी पत्नी को अनवार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर आबिद अली ने अफसाना को भी धमकाया था। इस बात का पता ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को भी है। आबिद अली उसकी पत्नी अफसाना और प्रेमी अनवार के अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था, इसलिए तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन मृतक आबिद अली के शव को अपने रामपुर स्थित घर ले गए थे। यहां दफीना होते ही उसकी पत्नी अफसाना घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों को भी उसकी हरकतों पर शक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिद अली की पत्नी अफसाना का प्रेम प्रसंग गांव पजावा के ही रहने वाले अनवार के साथ चल रहा था। आबिद अली इसके खिलाफ था। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलते थे। तभी दोनों ने अवैध संबंधों में आड़े आने वाले आबिद अली को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई और पांच मार्च की रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
डिडौली। मृतक आबिद अली और अफसाना मूलरूप से धर्मपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अफसाना के परिजन इसके खिलाफ थे। जिसके चलते आबिद अली को अपना गांव छोड़ना पड़ा था। बाद में आबिद अली पत्नी अफसाना और अन्य परिजनों के साथ पजावा गांव में बस गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी अफसाना ने अफसोस जताया। कहा कि साहब गलती हो गई, अब बच्चों को कौन रखेगा। मृतक आबिद अली और अफसाना पर तीन बच्चे है। सीओ के मुताबिक फिलहाल तीनों बच्चे पजावा में अपने दादा-दादी के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed