फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wheel of development of district implicated in the board meeting

Amroha News: बोर्ड बैठक के फेर में फंसा जिले के विकास का पहिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The wheel of development of district implicated in the board meeting
अमरोहा। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से ऐन पहले अमरोहा महायोजना को शासन की स्वीकृति मिली थी। लेकिन इसके बाद चुनावी व्यस्तता के चलते इसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। चुनाव काल बीत गया तो अब बोर्ड बैठक के इंतजार में जिले का विकास रुका हुआ है। हालांकि बोर्ड मीटिंग आयोजन के लिए सर्वे कंपनी से पत्राचार कर सर्वे से संबंधित डाटा मांगा गया है। बोर्ड मीटिंग के बाद महायोजना की कार्ययोजना तैयार कर शहर की सूरत को संवारने का काम किया जाना है।
विज्ञापन

लंबी प्रक्रिया के बाद अमृत योजना के तहत मार्च माह में अमरोहा महायोजना को शासन की हरी झंडी मिली थी। जिसके बाद शहर को सुंदर और व्यवस्थित तरीके से बसाए जाने की आस जगी थी। महायोजना के लिए सेंटर फॉर सिम्बायोसिस ऑफ टेक्नोलाॅजी एन्वायरमेंट एंड मैनेजमेंट (स्टेम) को अमरोहा शहर, जोया समेत 35 गांवों के जीआईएस आधारित सर्वे का जिम्मा सौंपा गया था। सर्वे के आधार पर स्टेम द्वारा साल 2031 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं भी अमरोहा के मास्टर प्लान का अवलोकन किया गया था। मास्टर प्लान का मंजूरी के बाद लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता की घोषणा होने के कारण इसको गति देने का काम नहीं हो सका था। अब विनियमित बोर्ड की बैठक के बाद महायोजना के विस्तार को गति देने का काम किया जा जाएगा।
विज्ञापन

----

महायोजना में शामिल होंगे 34 गांव

अमरोहा विनियमित क्षेत्र के 34 गांव अमरोहा महायोजना में शामिल होंगे। महायोजना में शामिल होने के बाद गांवों में शहर सरीखी सुविधाएं मिल सकेंगी। महायोजना के अंतर्गत अकबरपुर पट्टी, मोहम्मदपुर जती, निजामपुर गर्वी, मोहम्मदपुर भूड़ा, फाजलपुर, गुलड़िया, खालकपुर खुर्द, कलाली, मिलक मोहम्मदी, मकनपुर स्वाद कस्बा, अमरोहा देहात, दासीपुर, मोहनपुर जनीब, दूल्हापुर संत प्रसाद, नारंगपुर, मुबारकपुर जोया, हरियाना, फराशपुरा, शाहपुरा फराशपुरा, मसूदपुर, मोहम्मदपुर नवादा के पास, रामपुर घना, रायपुर खुर्द, हुसैनपुर, मालीखेड़ा के पास, पंडकी, चकपंडकी, मीरा सराय, अली मोहम्मदपुर, मालीखेड़ा, सलेमपुर हेमनगर, पचोकरा मेहरबान अली, अहरोई, महुआ एवं चकगढ़मल गांवों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रिंग रोड और मनोरंजक पार्क भी बनेंगे

मास्टर प्लान लागू हुआ तो शहरवासियों को जाम से निजात भी मिल सकेगी। इसके लिए शहर के बाहरी क्षेत्र में रिंग रोड निकाली जाएगी। जिससे शहर को पार कर जाने वाला ट्रेफिक रिंग रोड के सहारे डायवर्ट हो सकेगा। इसके अलावा मनोरंजक विकास को देखते हुए पार्क एवं हरियाली के लिए भी जगह आरक्षित होंगी। इसके अलावा टीपी नगर के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भी जगह छोड़ी जाएंगी।

----

बोर्ड मीटिंग के लिए सर्वे कंपनी से डाटा का इंतजार

महायोजना के विकास को रफ्तार देने के लिए प्रशासन को सर्वे कंपनी सेंटर फॉर सिम्बायोसिस ऑफ टेक्नोलाॅजी एन्वायरमेंट एंड मैनेजमेंट (स्टेम) से मास्टर प्लान से संबंधित डाटा का इंतजार किया जा रहा है। डाटा हासिल होने के बाद बोर्ड मीटिंग का आयोजन होगा, जिसके बाद मास्टर प्लान की कार्य योजना को आगे बढ़ाया जा सकेगा।


----
मास्टर प्लान को गति देने के लिए सर्वे कंपनी से डाटा मिलने का इंतजार है। इस संबंध में कंपनी को पत्राचार कर डाटा मांगा गया है। डाटा मिलने के बाद बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महायोजना के विस्तार मंथन कर अमली जामा पहनाए जाने की कवायद को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
- सुधीर कुमार, एसडीएम सदर/ विनियमित प्राधिकारी
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed