फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wheel of a tractor fell on an innocent child and he died

Amroha News: ट्रैक्टर से गिरी मासूम के ऊपर से निकला पहिया, गई जान

Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The wheel of a tractor fell on an innocent child and he died
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हटव्वा गांव में ट्रैक्टर से गिरी अलिशबा (6) के ऊपर से ट्राॅली का पहिया निकल गया। जिससे बच्ची की माैत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटव्वा गांव में नदीम अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटी व एक बेटा है। नदीम की तीसरे नंबर की बेटी अलिशबा बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसके ताऊ का बेटा अमजीर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर घर से निकला तो अलिशबा ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगी। इस पर अमजीर ने बच्ची को ट्रैक्टर पर बैठा लिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर थोड़ा आगे चला ही था कि झटका लगने से अलिशबा नीचे गिर गई और उसके ऊपर से ट्राॅली का पहिया उतर गया। हादसे में अलिशबा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed