फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wall of the house collapsed due to rain, mother and son injured

Amroha News: बारिश से गिरी घर की दीवार, मां-बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The wall of the house collapsed due to rain, mother and son injured
ढबारसी। क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांथलपुर की मढ़ैया में शांति देवी का परिवार रहता था। शनिवार की सुबह को बारिश की वजह से घर की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर शांति देवी और उनका बेटा सतवीर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक पर दिखाया गया। उधर, क्षेत्र में बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

--------------------

आदमपुर में मंदिर की सीढ़ी की दीवार ध्वस्त
आदमपुर। शिव मंदिर की दीवार बरसात के पानी से गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
शनिवार की सुबह को हुई बारिश की वजह से मंदिर की सीढि़यों के नीचे से मिट्टी खिसकने की वजह से दीवार गिर गई। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, बारिश की वजह से ढबारसी से दौरारा को जोड़ने वाली सड़क का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया। दौरारा में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो जाने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed