फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wall being built on government land was demolished

Amroha News: सरकारी भूमि पर बनाई जा रही दीवार को गया ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
The wall being built on government land was demolished
अमरोहा। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कराई जा रही दीवार को नगरपालिका की टीम ने ध्वस्त करा दिया। ईओ ने कहा कि कब्जा करने वालों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को पालिका सीमा विस्तार में शामिल रायपुर कलां में कुछ ग्रामीणों से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण करने की शिकायत मिली। इश पर ईओ ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच की और भूमि पर अवैध रूप से बन रही दीवार को जेसीबी से ध्वस्त करवाया। साथ ही कब्जा करने वाले लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। ईओ ने बताया कि सरकार द्वारा नगरपालिका अमरोहा का सीमा विस्तार में 23 ग्राम पंचायतों सहित कुल 45 राजस्व गांवों को पालिका में शामिल किया गया है। इसलिए उस क्षेत्र की समस्त सरकारी भूमि का अनुरक्षण पालिका में सम्मिलित हो गया है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर निर्माण करने के मामले में जयवीर सिंह निवासी रायपुर कलां को पुलिस के हवाले कर दिया गया गए। अधिशासी ईओ ने बताया कि निकाय क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय भूमियों, ग्राम समाज, तालाब, पोखर, चारागाह आदि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा व अनुरक्षण की जिम्मेदारी पालिका की है। पालिका सीमा विस्तार हो जाने के पश्चात पालिका के नवीन सम्मिलित क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय भूमियों सहित समस्त पालिका क्षेत्र में कही भी यदि सरकारी संपत्ति को खुर्द बुर्द अथवा अवैध कब्जे या उस पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसा करने वालों लोगो पर भू-माफिया की कार्यवाही करते हुए एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article