{"_id":"67a51c56978b35592703aa10","slug":"the-urban-area-will-be-expanded-service-lanes-will-also-be-built-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-133805-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहरी क्षेत्र का होगा विस्तार, सर्विस लेन भी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहरी क्षेत्र का होगा विस्तार, सर्विस लेन भी बनेगी
Fri, 07 Feb 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को सुंदर और व्यवस्थित तरीके से बसाए जाने के लिए मंजूर महायोजना के तहत शहर के विस्तारीकरण की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित विनियमित क्षेत्र बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके तहत पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांवों समेत कई अन्य गांवों को भी विनियमित क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है।
लंबी प्रक्रिया के बाद पिछले मार्च में महायोजना-2031 पर शासन ने मंजूरी की मुहर लगाई थी। महायोजना के लिए शहरी व आवास मंत्रालय की ओर से अमरोहा के विनियमित क्षेत्र का साल 2018 में अमृत सिटी में चयन किया गया था। इसके लिए 187 आपत्तियां दर्ज की गई। इनके निस्तारण के बाद जीआईएस सर्वे आधारित महायोजना तैयार की गई थी। महायोजना का मंजूरी से पहले कई बार शासन स्तर पर अवलोकन किया गया, जिसमें दस संशोधन के बाद इसको मंजूरी दी गई थी।
इसके बाद विगत 10 सितंबर को हुई विनियमित क्षेत्र बोर्ड की बैठक में महायोजना के लागू किए जाने पर मुहर लगाई गई थी। जिसमें शहर में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। बृहस्पतिवार को महायोजना के विस्तार के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में हुई 23वीं बोर्ड बैठक हुई, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को विनियमित क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसके अलावा विशेष अनुमति से स्वीकृत होने वाले मानचित्राें के संबंध में नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि महायोजना के तहत शहर को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम सदर सुधीर कुमार, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, आवास-विकास के अधिशासी अभियंता,, नगर पालिका के ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार, एसोसिएट टाउन प्लानर विवेक भास्कर, विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।
-- --
सर्विस लेन के निर्माण को बनी कमेटी
बोर्ड बैठक में अमरोहा जोया रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सर्विस लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका अमरोहा और नगर पंचायत जोया, राजस्व विभाग व विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। जो सर्वे कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
-- --
औद्योगिक क्षेत्र में बसेंगे कॉटन वेस्ट कारखाने
महायोजना के तहत विनियमित क्षेत्र में जमीनों का अलग-अलग वर्गीकरण किया गया है। इसमें आवासीय, गैरआवासीय, औद्योगिक, पार्क, बाग समेत ग्रीन बेल्ट की जमीनों का आरक्षित किया गया है। इसका उद्देश्य शहर का सुव्यस्थित विकास करना है। डीएम ने शहर के भीतर संचालित होने वाली कॉटन वेस्ट कारखानों से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति के लिए महायोजना में औद्योगिक क्षेत्र के लिए आरक्षित जमीनों पर इन कारखानों को विस्थापित किए जाने को कहा। जिस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। महायोजना के तहत शहर में औद्योगिक क्षेत्र का दायरा 278.40 हेक्टेयर है।
-- --
पालिका अध्यक्षों ने भी रखे प्रस्ताव
बोर्ड बैठक के दौरान नगर पालिका अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन व नगर पंचायत जोया के अध्यक्ष जुबैर अहमद ने भी विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। शशि जैन द्वारा शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, यातायात सुधार, पार्काें व जलाशयों के पुनरुद्धार व जल निकासी के लिए कार्यों का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा जोया अध्यक्ष जुबैर अहमद ने खाली पड़ी जमीनों पर दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव रखा।
-- -- -- -- -