फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The university will also start many employment-oriented courses: Vice Chancellor

विश्वविद्यालय कई रोजगारपरक कोर्स भी शुरू करेगा : कुलपति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The university will also start many employment-oriented courses: Vice Chancellor
अमरोहा।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबंध कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए कॉलेजों में नि:शुल्क हेल्पडेस्क भी बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय अधिक से अधिक रोजगारपरक कोर्स भी शुरू करेगा। जिससे छात्रों को कॅरिअर बनाने में भी आसानी होगी।
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय से अलग कर सरकार ने मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इसमें इस वर्ष से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तमाम प्रयासों के बाद 26 मई से प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को अमरोहा के जेएसएच डिग्री कॉलेज में पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले बच्चों को पंजीकरण के लिए जनसेवा केंद्रों अथवा साइबर कैफे की मदद लेनी पड़ती थी। लेकिन, यह सुविधाएं महाविद्यालयों में ही शुरू की गई है। इसके लिए हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई व क्यूआर कोड के अलावा एसबीआई में चालान के माध्यम से भी पंजीकरण शुल्क जमा कराया जा सकता है। बताया कि पहले जो बच्चे जानकारी के अभाव में एमजेपी रूहेलखंड विवि के समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं, वह भी गुरु जंभेश्वर विवि के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो अथवा तीन दिन के भीतर मेरिट भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट को लेकर न हों भ्रमित
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि इंटरनेट पर विश्वविद्यालय के दूसरी वेबसाइट भी सक्रिय है, जो आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। उन्होंने कहा कि http://gjum.ac.in ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट है, जहां से सभी जानकारी मिल जाएगी।
जल्द शुरू होगी स्नातकोत्तर में प्रवेश की प्रक्रिया
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में जल्द ही स्नातकोत्तर की एलएलएम और एमएड समेत दूसरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। एलएलएम और एमएड को छोड़कर दूसरी कक्षाओं में प्रवेश समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।
यूपीआई व क्यूआर से भुगतान की सुविधा
प्रवेश के लिए पंजीकरण को यूपीआई व क्यूआर कोड से भी भुगतान की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित कॉलेजों में अकेले जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने ही समर्थ पोर्टल से पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। जहां अभी तक 10 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
शिक्षण संस्थान भ्रष्टाचार से दूर रहें तो अच्छा
अमरोहा। जेएसएच कॉलेज पहुंचे कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने प्रेसवार्ता के बाद जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। उनके सवालों का जवाब देते हुए शंकाओं का भी समाधान किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षण संस्थान भ्रष्टाचार से दूर रहें तो ही अच्छा है।
उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों को यूजीसी के मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा। जो भी महाविद्यालय बिना योग्य शिक्षक, प्रयोगशाला व कक्षाओं के संचालित हो रहे हैं, उन पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही नकलविहीन परीक्षाएं आयोजित कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हर छात्र को राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय पहल में सदस्यता लेनी होगी। छात्रों को डिजिटल रूप में भी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने कुलपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा सबका सर्वोपरि लक्ष्य है। उन्होंने कुलपति की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान अधिकांश महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed