फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The tussle between the inspector and the member over the removal of the bike, uproar

बाइक हटाने को लेकर दरोगा और सभासद के बीच खींचतान, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The tussle between the inspector and the member over the removal of the bike, uproar
जन विश्वास यात्रा के शहर में पहुंचने से पहले दरोगा और सभासद के बीच खींचतान हो गई। दोनों के बीच हाथापाई की भी चर्चा है। घटना से काफी देर तक हंगामा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नौगांवा सादात रोड का है। बुधवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा जिले में आई थी। दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा खत्म करने के बाद यात्रा अमरोहा शहर के लिए रवाना हो गई। जन विश्वास यात्रा को निकलवाने की ड्यूटी में लगे एक दरोगा नौगांवा सादात रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवा रहा थे। इस दौरान उन्होंने एक सभासद से बाइक हटाने को कहा तो हंगामा खड़ा हो गया। सभासद और दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सभासद ने अपने साथियों के साथ मिलकर दरोगा के साथ खींचातानी और हाथापाई कर दी। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष कोतवाली आ गए। देर रात तक कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed