{"_id":"66620a4e7f4873d4f7038a1d","slug":"the-thieves-took-away-the-bag-of-the-youth-by-giving-him-a-lift-in-the-car-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-119893-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार में लिफ्ट देकर युवक का बैग ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार में लिफ्ट देकर युवक का बैग ले गए टप्पेबाज
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सवारी का इंतजार कर रहे बिजनौर के धामपुर निवासी युवक को कार में लिफ्ट देकर कार सवार उसका सामान से भरा बैग लेकर गायब हो गए। बैग में दो मोबाइल, कपड़े और रुपये रखे हुए थे।
धामपुर के नगला कोपा गांव निवासी गौरव पुणे स्थित एक कंपनी में खाना बनाने का काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर गजरौला में चौपला के निकट उतरे। यहां धामपुर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच दो युवक आए। उन्होंने हाईवे पर ही दूसरी साइड में अपना कार खड़ी होने की बात कही। गौरव से कहा कि उनके पास जो सामान है यहीं रख दे। नहीं तो चेकिंग में पकड़ा जा सकता है। यहां गाड़ी को लाकर सामान उठा लेंगे। जिस पर गौरव ने सामान से भरा बैग रख दिया। वह उन दोनों युवकों के साथ चला गया। कुछ देर बाद अचानक दोनों युवक गायब हो गए। उसका सामान से भरा बैग भी ले गए। जिसमें रुपये, कपड़े, मोबाइल आदि रखे हुए थे।
वह आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौपला चौकी पर गए। उनका आरोप है कि यहां पर मिले पुलिसकर्मियों ने उसे डांट कर भगा दिया। जिसके बाद गौरव ने एक दुकानदार से अपने परिजनों को फोन किया। दुकानदार से घर जाने के लिए एक हजार रुपये उधार लिए। अपने पिता से दुकानदार को फोन पे कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।