फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The theft of wires worth lakhs was averted due to the alertness of the police and electricity department.

Amroha News: पुलिस और बिजली विभाग की सजगता से टली लाखों के तारों की चोरी

Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The theft of wires worth lakhs was averted due to the alertness of the police and electricity department.
हसनपुर। क्षेत्र के ताहरपुर बिजलीघर पर तैनात स्टाफ और डायल 12 पुलिस के तुरंत मौके पर पहुंचने से की वजह से चोरों के हौसले पस्त हो गए। विभाग और पुलिस की सजगता के चलते बिजली के तारों की एक बड़ी चोरी होने से बच गई, जिससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने से बचा गया।एसडीओ मिथलेश कुमार के मुताबिक सोमवार की रात करीब 2 बजे ताहरपुर 33/11 केवी उपकेंद्र से पोषित 11 केवी चकोरी फीडर की बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए उपकेंद्र पर तैनात टीजी-02 प्रवीन कुमार ने जैसे ही फीडर चालू किया, तो उस पर शून्य एम्पियर लोड दिखाई दिया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना लाइन स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही जब लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग शुरू की, तो रास्ते में चोरों के द्वारा बिजली के तार काटकर जमीन पर गिरा दिए गए थे। बिजली कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और अवर अभियंता को दी। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। हालांकि, पुलिस को आता देख और चोर रात के अंधेरे में मौके से भाग गए। एसडीओ ने बताया कि चोर लगभग 1500 मीटर बिजली का तार चोरी करने में नाकाम रहे। रात में ही गांवों की बिजली आपूर्ति भी सुचारू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। एसडीओ ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी गैर-विभागीय व्यक्ति लाइनों से छेड़छाड़ करता दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed