फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The temperature of the district reached 46 degrees, record broken

Amroha News: 46 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान, टूटा रिकॉर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The temperature of the district reached 46 degrees, record broken
अमरोहा। नौतपा बीत चुका है लेकिन इतनी गर्मी नहीं हुई, जितनी बृहस्पतिवार (गुरुवार) को पड़ी। सुबह से ही सूरज निकलने के बाद से तपिश बढ़नी शुरू हुई तो दोपहर बाद पारा 46 डिग्री पहुंच गया। लू के थपेड़ों के साथ शाम को भारी उमस ने लागों की बेचैनी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को जहां गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन भी रहा।
विज्ञापन

जून माह आधा बीतने को है और गर्मी पूरे शबाब पर है। पिछले कई दिनों से तापमान 43 और 44 के आसपास चल रहा है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। भीषण गर्मी के बीच सूरज की गर्म किरणें सहन नहीं हो पा रही हैं। सुबह दस बजे के बाद से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन बढ़ने के साथ पारा हर घंटे चढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 46 और न्यूनतम 31 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में धूप के साथ लू के थपेड़े असहनीय साबित हो रहे हैं। दिन के साथ रात में भी गर्मी परेशान कर रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो पिछले 10 साल में कभी तापमान 46 डिग्री नहीं पहुंचा। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि गर्मी अभी और सताएगी। आने वाले दिनों में भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंचेगा। धूप के साथ लू भी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
2022 और 23 में 42 डिग्री रहा था अधिकतम तापमान
इस साल गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। पहले नौतपा ने लोगों को झुलसाया तो अब जेठ की गर्मी सता रही है। दिन भर तीखी धूप झुलसा रही है। बृहस्पतिवार को तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले 2022 व 2023 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा था। या फिर 2014 में 42 डिग्री पर पहुंचा था। दस सालों में भी भी पारा 46 डिग्री पर नहीं पहुंच था।
-----
वर्ष------ तापमान
2024 ---- 46
2023---- 42
2022-----42
2021-----33

2020-----37
2019-----41
2018-----40
2017----41
2016----40
2015----41
2014----42
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed