फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team that seized the benami property of Satta King returned

Amroha News: वापस लौटी सट्टा किंग की बेनामी संपत्ति को अपने जब्त करने वाली टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
The team that seized the benami property of Satta King returned
गजरौला। कई दिन तक इलाके में रह कर सट्टा किंग की बेनामी संपत्ति को अपने अधीन कर रही और सट्टा किंग के गुर्गाेंं का सुराग लगाने के लिए डेरा डाले टीम सोमवार को वापस चली गई। टीम ने सट्टा किंग के साथ ही अचल चौरसिया नाम के व्यक्ति की भी संपत्ति को अपने अधीन किया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा पार के छह गांवों के रकबे में मुंबई के सट्टा किंग रमेश चौरसिया की 15 सौ बीघे जमीन है। इस बेनामी संपत्ति काे उसने एनसीआर के सटोरियों की मदद से खरीदा। उसकी संपत्ति कहां-कहां पर है यह खंगालने के लिए मुंबई इनकम टैक्स की टीम बीते छह दिन से जिले में ठहरी हुई थी। टीम ने संपत्ति काे खंगालने के बाद उस पर अपने बोर्ड लगा दिए। कई दिन की कार्रवाई करने के बाद सोमवार को टीम वापस लौट गई। एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि टीम चली गई है।
विज्ञापन









..कौन है अचल चौरसिया
मुंबई पुलिस की इनकम टैक्स की टीम ने कई दिन तक गजरौला क्षेत्र में रह कर सट्टा किंग की संपत्तियों को चिह्नित किया। उन पर अपने बोर्ड लाए। टीम सट्टा किंग रमेश चौरसिया के साथ ही अचल चौरसिया की बेनामी संपत्ति को भी अपने अधीन किया। उसकी संपत्ति 11 गांवों के रकबे में फैली बताई जा रही है। रमेश चौरसिया से उसका क्या संंबंध है, अब लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं। एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि रमेश चौरसिया के साथ ही अचल चौरसिया की भी बेनामी संपत्ति पर टीम अपने बोर्ड लगा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed