{"_id":"6105a6ef8ebc3e1fbb0a9489","slug":"the-team-of-the-municipality-who-went-to-catch-polythene-was-beaten-up-hostage-gajraula-news-mbd397715749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पकड़ने गई नगर पालिका की टीम को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पकड़ने गई नगर पालिका की टीम को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
गजरौला के सैफी नगर में पॉलीथिन पकड़ने गई पालिका टीम को बंधक बनाए जाने के बाद मौके पर भीड़।
- फोटो : JPNAGAR
गजरौला (अमरोहा)। प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका टीम को गोदाम स्वामी ने परिजनों और मोहल्ले लोगों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बंधक बनाने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंच पुलिस ने बल प्रयोग कर कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराया। पुलिस को आठ नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की दोपहर बाद नगर पालिका के लिपिक अजय कुमार के नेतृत्व टीम ने पॉलिथीन पकड़ने को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी साथ थे। पालिका की टीम नगर के मोहल्ला सैफी नगर में पहुंची। यहां एक गोदाम में छापा मारकर टीम ने चार क्विंटल पॉलिथीन पकड़ी। जिसका गोदाम स्वामी व उसके परिजनों ने विरोध किया। इस दौरान कहासुनी होने लगी। शोर शराबा सुन कर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम स्वामी व उसके परिजनों ने पालिका की टीम व पालिका कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट करने की भी चर्चा थी। पालिका कर्मियों को बंधक बनाए जाने व मारपीट की सूचना से पुलिस हरकत में आई।
आनन फानन चौपला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर पालिकाकर्मियों को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। लिपिक अजय कुमार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण में आठ नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
महिला ने लगाया गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप
गजरौला। पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका टीम पर गोदाम स्वामी के परिवार की महिला ने आरोप लगाए। आरोप के मुताबिक पालिकाकर्मी नशे में थे। उन्होंने महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसे बचाया। महिला को चारपाई पर डालकर परिजन थाने लाए। उधर थाने में पालिकाकर्मियों व गोदाम स्वामी के परिजनों में कहासुनी के बाद मारपीट व हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।