फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team from Bijnor caught 15 dogs in Bahlolpur.

Amroha News: बिजनौर से आई टीम ने बहलोलपुर में पकड़े 15 कुत्ते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
The team from Bijnor caught 15 dogs in Bahlolpur.
गजरौला। बिजनौर से आई टीम ने बहलोलपुर में कुत्तों को पकड़ा। उनको टाटा मैजिक में बनी एंबुलेंस में लाद कर ले गए। सात वर्षीय बालिका को हमलाकर मारने वाले खूंखार कुत्तों ने टीम को खासा छकाया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर आनंद चैरिटेबल की तीन सदस्यीय टीम गजरौला के बहलोलपुर गांव में पहुंची। टीम टाटा मैजिक पर बनाई एंबुलेंस लेकर आई थी। टीम ने मशक्कत के बाद 15 कुत्ते पकड़े गए। जिनमें सात मादा हैं। गंगेश्वरी निवासी ईंट भट्ठा मजदूर टिंकू की सात वर्षीय बेटी मारने वाले खूंखार कुत्तों को पकड़ने में बड़ी परेशानी सामने आई। वह टीम को देख कर खेतों में भाग गए थे। जिनको ग्रामीणों की मदद से घेर कर पकड़ा गया। टीम के सदस्य अर्जुन सिंह ने बताया कि सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाएगा। कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। जिससे आगे इनकी वृद्धि न हो सके। चार दिन बाद सभी कुत्तों को लाकर यहीं छोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed