फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The teacher's family members remained on a hunger strike for the second day as well.

Amroha News: दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे शिक्षिका के परिजन

Sat, 13 Jun 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 13 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The teacher's family members remained on a hunger strike for the second day as well.
हसनपुर। गजरौला मार्ग पर सड़क हादसे में 11 माह पहले जान गंवाने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को दूसरे दिन भी तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन

उनके साथ इसी हादसे में घायल होने के बाद आजतक कौमा में पड़ी सात वर्षीय कक्षा दो की छात्रा स्वर्णा त्यागी की मां प्रीति त्यागी भी भूख हड़ताल में शामिल हुईं। कौमा से ग्रसित उनकी बेटी भी साथ में रही। उन्होंने कहा कि जबतक न्याय नहीं मिलेगा। तबतक भूख हड़ताल खत्म नहीं होगी। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी शिक्षिका कुमारी निशा 18 जुलाई 2025 को स्कूल बैन में सवार होकर पढ़ाने के लिए जा रही थी। गजरौला मार्ग पर स्कूल वैन में पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में निशा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निशा के परिजन तहसील में पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी भी रहे। इस मौके पीड़ित परिवार से राधिका, सुमित, भागीरथ, रूपवती, विशाल, मंजू, बबीता, अशोक, विनोद, रजनी, प्रीति त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed