फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The teacher raised questions on the investigation team and demanded affiliation in another block

Amroha News: शिक्षिका ने जांच टीम पर उठाए सवाल, दूसरे ब्लॉक में संबद्धीकरण की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The teacher raised questions on the investigation team and demanded affiliation in another block
अमरोहा। हसनपुर ब्लाॅक के एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने बीएसए को जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए ने दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा था। अब शिक्षिका ने जांच टीम पर ही सवाल खड़े करते हुए सार्वजनिक रूप से जांच करने का आरोप लगाते हुए उसकी निजता का हनन होने की शिकायत डीएम से की है। डीएम ने मामले में सीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स से शिकायत की थी। शिक्षिका कहना था कि विद्यालय में अक्सर बाहरी लोगों का आना जाना रहता है। वह जबरन बाहरी लोगों से उनका परिचय कराते हैं। इतना ही नहीं विद्यालय समय में वीडियो कॉल के माध्यम से अनजान लोगों को दिखाते भी हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा उनके साथ बदतमीजी भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाध्यापक उन्हें अकेले में मिलने के लिए दबाव भी बनाते हैं। विरोध करने प्रधानाध्यापक एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी देते हैं। शिकायत पर डीएम ने बीएसए को जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर बीएसए ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाई थी। अब शिक्षिका ने डीएम से शिकायत करते हुए जांच टीम पर ही सवाल खड़े कर दिए।

कहा कि सार्वजनिक तौर पर मामले की जांच की गई। जिससे उनकी निजता का हनन हुआ है। वहीं प्रधानाध्यापक परोक्ष रूप से शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं जांच के बाद प्रधानाध्यापक पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। शिक्षिका का कहना है कि अब उस विद्यालय में असहज महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपना संबद्धीकरण दूसरे स्कूल में कराए जाने की मांग की है। वहीं, डीएम ने मामले की जांच सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को सौंप दी है। सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को आंतरिक जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article