फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The sweeper was murdered as soon as he got out of the house

घर से निकलते ही कर दी गई थी सफाई कर्मचारी की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
The sweeper was murdered as soon as he got out of the house
अमरोहा। गांव अंबरपुर के लापता सफाईकर्मी उधम सिंह की हत्या घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही कर दी गई थी। डॉक्टरों के पैनल ने उधम सिंह के सड़े-गले शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय और सफाईकर्मी के घर से निकलने का समय से लगभग एक ही है। इसलिए अब करीबियों पर ही शक की सुई घूम रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की सुरागकशी तेज कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी सफाई कर्मचारी उधम सिंह की हत्या कर शव गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। वर्तमान में उनकी तैनाती जोया ब्लाक की चांदनगर ग्राम पंचायत में थी। वह 21 अप्रैल की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। तभी से वह लापता थे। शनिवार को सुरेंद्र सिंह के खेत से उसका शव बरामद हुआ था। एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ सदर विजय कुमार राना ने घटनास्थल का मुआयना किया था। शनिवार की देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम चला। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उधम सिंह की मौत का कारण गला घोटना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय उधम सिंह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। उसी समय हत्या कर दी गई थी। क्योंकि शव पूरी तरह गल-सड़ चुका था। हत्या में करीबियों के होने की आशंका है। सफाई कर्मचारी की किस-किस से नजदीकियां थी, घटना वाले दिनों वह किसी संपर्क में था, हत्या करने के पीछे क्या वजह रही है, इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमीज से गला घाेंटकर की गई थी हत्या
परिजनों के अनुसार उनके परिवार में पत्नी अनीता के अलावा दो बेटे यशवीर, युवराज और बेटी ऋतु हैं। उधम सिंह 21 अप्रैल की सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन वह चांदनगर नहीं पहुंचे और शाम को घर भी नहीं लौटे। इस पर आशंकित परिजनों की उनकी तलाश शुरू कर दी। कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तभी से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में लगे थे। इसी बीच 24 अप्रैल को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित किसान सुरेंद्र सिंह के बटाईदार यामीन ने गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा। यामीन ने पुलिस व ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। उधम सिंह के परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस को उनके बारे में जानकारी दी। उधम सिंह की उनकी शर्ट से ही गला घोंटकर हत्या की गई थी। उनकी शर्ट गले में लिपटी हुई थी। उधम सिंह के बेटे युवराज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed