{"_id":"68a6309b8ea367a32b043c9e","slug":"the-students-mobile-was-broken-and-thrown-away-before-the-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-146096-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हत्या से पहले तोड़कर फेंक दिया था छात्र का मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हत्या से पहले तोड़कर फेंक दिया था छात्र का मोबाइल
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ की हत्या के बाद हत्यारोपी सबूत नष्ट करने के लिए उसका मोबाइल तोड़कर फेंक गए। परिजनों को घटनास्थल पर टूटा हुआ मोबाइल मिला था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ की सोमवार की रात गला दबाकर हत्या की गई। वह अटारी मुरीदपुर को जाने वाले मार्ग पर पुलिया के निकट अचेत अवस्था में मिला था। पास में ही उसका मोबाइल मिला था, जिसे हत्यारोपियों ने तोड़ दिया था।
मोबाइल को कब्जे में लेने के साथ ही परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए थे। यहां मृत घोषित कर दिया था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। वह दिन में सीसीटीवी कैमरों के लिए एलसीडी लेने के लिए गजरौला में आया था।
शाम को गजरौला से वह गांव लौट रहा था तो उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। हत्या से पूर्व उसकी रिश्ते के तहेरे भाई विकास चौधरी, परिवार के ही ताऊ जयवीर सिंह से बात हुई थी।
विज्ञापन
परिजनों के साथ आए ग्रामीणों का कहना है कि हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारोपी ने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को तोड़ दिया। उधर पुलिस ने हत्यारोपियों का सुराग लगाने के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि सौरभ कैमरे में जाते दिखाई दे रहा है। अन्य कोई तस्वीर कैद नहीं हुई।