फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The strike will continue till four times the compensation is received.

Amroha News: चार गुना मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The strike will continue till four times the compensation is received.
चार गुना मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर किसान 13वें दिन भी बैठे रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक चार गुना मुआवजा नहीं मिलता है, उनका धरना अविरत जारी रहेगा।भारतीय किसान यूनियन गुट के जोया ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि बीते 12 दिनों से कूबी में रामपुर, घंसूरपुर, मोहनपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उसके बाद भी सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नही है। सरकार को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देना ही होगा। उससे पहले किसान अपनी जमीन नही छोड़ेंगे। कहा कि सरकार चाहे कितने भी जतन कर ले लेकिन मांग पूरी होने तक धरना इसी तरह से चलता रहेगा। किसान धरनास्थल से आसानी से उठने वाले नही हैं। अब तो केवल आरपार की लड़ाई होकर ही रहेगी। इस दौरान बृजपाल सिंह, सतपाल सिंह, संजू सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपु सिंह, कमल सिंह, मुकेश चौधरी, कमलेश देवी, कविता देवी, सरोज देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed