फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The speed of trains has slowed down due to the impact of fog.

Amroha News: कोहरे की मार से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains has slowed down due to the impact of fog.
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड के बीच ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
अमरोहा। कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अधिकतम दस घंटे की देरी से ट्रेन पहुंची। रविवार को कुल 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। जिसमें सद्भावना एक्सप्रेस सबसे अधिक 10 घंटे की देरी से पहुंची। ठंड की वजह से यात्री परेशान रहे। कुछ ने इधर-उधर अलाव तापकर समय बिताया तो कुछ हथेली रगड़ते प्लेटफार्मों पर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

घना कोहरा ट्रेनों की रफ्तार पर असर डाल रहा है। अमरोहा स्टेशन पर रविवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। स्टेशन मास्टर जीआर मीणा के अनुसार सद्भावना एक्सप्रेस सबसे अधिक 10 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अतिरिक्त पदमावत एक्सप्रेस तीन घंटा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटा, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, नौचंदी एक्सप्रेस 2:45 घंटा, सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली पैसेंजर 1:30 घंटा, गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर 1:30 घंटा, अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटा, पूर्णागिरी एक्सप्रेस एक घंटा, अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर 1:30 घंटा, देहरादून परीक्षा स्पेशल दो घंटा व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य के चलते प्रतीक्षालय अभी तैयार न होने के कारण यात्रियों को बाहर खुले में बैठकर ही ट्रेनों का इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed