फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The soldier who threatened to commit suicide was found in Bijnor

Amroha News: खुदकुशी की धमकी देकर गायब हुआ पीएसी का सिपाही बिजनौर में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
The soldier who threatened to commit suicide was found in Bijnor
गजरौला। ब्रजघाट गंगा पुल से गंगा में कूद कर जान देने की बात कह गायब हुआ पीएसी का सिपाही पुलिस ने बरामद कर लिया। वह बिजनौर से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि उस पर 18 लाख रुपये का कर्ज था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

24 जून को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के पपसरी खादर निवासी सुरेश कुमार ने ब्रजघाट गंगा पुल पर बैठकर अपना वीडियो बनाकर वायरल किया था। वह मुरादाबाद की 24वीं बटालियन का सिपाही है। वीडियो में उसने कहा था कि विभागीय अफसर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसे गलत काम में झूठे फंसाया जा रहा है, जबकि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि वह गंगा में डूब कर जान दे रहा है। उसकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मामले की विवेचना एसएसआई ब्रजेश सिंह कर रहे थे। उन्होंने उसकी बरामदगी के लिए कॉल डिटेल निकलवाई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लंबी कसरत के बाद बुधवार को पुलिस को सुराग मिला कि वह अमरोहा व नौगावां सादात के बीच में है। कहीं जाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने पुलिस टीम लेकर दबिश दी और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। उसके आला अफसरों को बरामद होने की जानकारी दे दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सिपाही पर 18 लाख रुपये का कर्ज था। इसके अलावा वह निलंबित कर दिया गया था। जिससे उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed