फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The seat of BDC member will remain vacant in the by-election in Chhapna

Amroha News: उपचुनाव में रिक्त रह जाएगी छपना में बीडीसी सदस्य की सीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
The seat of BDC member will remain vacant in the by-election in Chhapna
हसनपुर। ग्राम पंचायत में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय लापरवाही की वजह से गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपना की क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट उप चुनाव के बाद भी खाली रह जाएगी, क्योंकि जिला स्तर से उपचुनाव के लिए जिन रिक्त सीटों के नाम की सूची जारी की गई है। उसमें छपना का नाम नहीं है, जबकि यह चर्चित सीट रही है।
विज्ञापन

इस पर गंगेश्वरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहीं कुंतेश नागर पत्नी अशोक नागर के ससुर एवं पूर्व सीबीआई इंस्पेक्टर लायक सिंह सदस्य थे। करीब सात माह पहले उनका निधन होने से सीट रिक्त चल रही है। जिले में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के बाद डीएम ने भी अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी रिक्त पदों के लिए छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व डीएम राजेश कुमार त्यागी ने जिले में पांच ग्राम प्रधान, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य व 33 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी थी। निर्वाचन अधिकारियों को भी नियुक्त किया जा चुका है। हालांकि इसमें गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत छपना के वार्ड 68 से क्षेत्र पंचायत सदस्य की रिक्त सीट पर उपचुनाव नहीं हो रहा। जबकि यहां भी उपचुनाव होना था। इस सीट पर उपचुनाव नहीं होन से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अशोक नागर का कहना है कि पिता की मृत्यु के संबंध में विभागीय अधिकारियों को समय से सूचना दे दी गई थी, इसके बाद भी उपचुनाव नहीं कराया जा रहा।

-

रिक्त चल रही बीडीसी की सीट पर उपचुनाव नहीं हो रहा है। ये प्रकरण जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी करने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
--सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed