{"_id":"6793f8e57491f4c73c0f8f02","slug":"the-sanitation-workers-of-the-district-hospital-remained-on-strike-for-the-second-day-as-well-jpnagar-news-c-284-1-smbd1014-133120-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे जिला अस्पताल के सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे जिला अस्पताल के सफाईकर्मी
Sat, 25 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पूरा मानदेय और नियुक्तिपत्र दिलाने की मांग पर शुरू हुई जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
जिला अस्पताल तैनात सफाईकर्मी शुक्रवार सुबह आठ बजे से हड़ताल कर ओपीडी के गेट पर बैठ गए। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए गुस्सा जाहिर किया। जिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर और उनसे पूरा मानदेय व नियुक्तपत्र दिलाने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
आरोप लगाया कि सुपरवाइजर नियुक्तिपत्र दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग करने के साथ की अभद्र भाषा का भी प्रयोग करता है। शिकायत करने पर कंपनी से निकलवाने की धमकी देता है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कार्तिक, अमीचंद्र, महेंद्र, राकेश, पप्पू, पुष्पेंद्र, कमल, अनोज, सुनीता, उषा, संतरेश, सुभाष आदि मौजूद रहे।