फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The salary of the teacher found absent in the primary school of garbage waiver will be deducted.

Amroha News: कूड़ा माफी के प्राथमिक विद्यालय में गैरहाजिर मिले शिक्षक का कटेगा वेतन

Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
The salary of the teacher found absent in the primary school of garbage waiver will be deducted.
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने शनिवार को जिले के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में अधीनस्थों से निरीक्षण कराया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम के आदेश पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पचोकरा और रामपुर घना विद्यालय का निरीक्षण किया। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने संविलियन प्राथमिक विद्यालय जोया, अपर जिला अधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव ने प्राथमिक विद्यालय पंजूसराय व फाजलपुर, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप ने प्राइमरी स्कूल मलेशिया मुसल्लेपुर, एसडीएम नौगांवा सादात सुधीर कुमार ने कंपोजिट विद्यालय कूड़ा माफी व पीला कुंड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने कटरा गुलाम अली व प्राथमिक विद्यालय नाजरपुर खुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिर्फ कूड़ा माफी के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक गैरहाजिर मिले। जबकि अन्य सभी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित होने के साथ ही व्यवस्थाएं भी काफी हद तक सही पाई गईं। जिसके बाद डीएम ने गैरहाजिर मिले शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed