फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The safety cones broke in just a few days

Amroha News: पांच लाख से रोड पर लगे सेफ्टी कोन... चंद दिनों में टूट गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
The safety cones broke in just a few days
अमरोहा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन अव्यवस्था के आगे सब कुछ हवाई साबित हो रहा है। हाल के ही दिनों यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस में शहर भर में 12 स्थानों पर रोड सेफ्टी काेन लगवाए गए, लेकिन बेतरतीब दौड़ते वाहनों के आगे अधिकांश कोन टूटकर गायब हो गए हैं। जिससे विभाग की यह कवायद धरी रह गई है।
विज्ञापन

अमरोहा शहर में यातायात व्यवस्था लंबे समय से बेपटरी है। करीब दस दिन पूर्व ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्लानिंग की गई। जिसके तहत अटल चौक, टीपी नगर चौक, लकड़ा बाजार, गांधी मूर्ति, जोया रोड, बाजार समेत 12 स्थानों को चिह्नित किया गया। जहां पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से गुजारने के लिए 700 रोड सेफ्टी कोन लगाए जाने का प्रस्ताव हुआ। चयनित स्थानों पर करीब पांच लाख रुपयों के कोन लगाए गए। शुरुआत में तो वाहन व्यवस्थित तरीके से गुजरे, लेकिन कुछ ही दिन में वाहनों की टक्कर से ये रोड सेफ्टी कोन टूटने लगे। अब जगह-जगह इन रोड सेफ्टी कोन की दुर्दशा हो चुकी है। कई जगह से तो ये गायब हो चुके हैं। इसमें जहां विभाग की लापरवाही रही, वहीं कहीं न कहीं वाहन चालकों में जागरूकता का अभाव ही सामने आ रहा है। अधिकांश स्थानों पर रोड सेफ्टी कोन गायब हो चुके हैं। कहा जाए तो विभागीय मंशा फिर धरी रह गई है।
विज्ञापन

-----
शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रोड सेफ्टी कोन लगाए जाने प्रक्रिया की गई। लेकिन, कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही व जागरूकता के अभाव में रोड सेफ्टी कोन टूट गए हैं। रात के समय बेतरतीब दौड़ते वाहन इसकी वजह बने हैं। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मेद्र खोखर, टीएसआई
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed