{"_id":"684c8a9817ac205ccc0a279a","slug":"the-road-from-the-petrol-pump-to-sot-river-is-uneven-people-of-the-locality-are-troubled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141766-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेट्रोल पंप से सोत नदी तक सड़क ऊबड़-खाबड़, मोहल्ले के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेट्रोल पंप से सोत नदी तक सड़क ऊबड़-खाबड़, मोहल्ले के लोग परेशान
Sat, 14 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
जोया। कस्बे के पेट्रोल पंप से सोत नदी तक सड़क ऊबड़-खाबड़ है। इस मार्ग पर तीन स्कूल पड़ते हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़क को सही कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
यह सड़क पिछले चार साल से खराब पड़ी है। कई बार सड़क सही कराने के लिए स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक इसे सही नहीं किया गया है। इस रोड पर कई स्कूल पड़ते हैं। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक शाखा जोया भी पड़ती है। इसके बावजूद सड़क को सही नहीं कराया गया है। जल्द ही स्कूलों की पढ़ाई शुरू होने वाली है। इस सड़क पर बरसात में नेशनल हाईवे का पानी भर जाता है। इससे स्कूलों के बच्चों को जलभराव से गुजरना पड़ता है। मोहल्लेवासी सुनील विश्वकर्मा, डॉक्टर हुकम सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता का कहना है कि सड़क सही न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मगर उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। नगर पंचायत के बड़े बाबू विजय सिंह ने बताया कि एचपी पेट्रोल पंप से लेकर केके चिल्ड्रन एकेडमी तक का प्रस्ताव शासन को भेजे लगभग 4 से 5 माह हो चुके हैं। शासन से बजट पास होते ही इस सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।