फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The road connecting more than 12 villages in Sihali is dilapidated

सिहाली में 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The road connecting more than 12 villages in Sihali is dilapidated
तहसील क्षेत्र के गांव सांगली जागीर में कटाई आलमपुर समेत 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला लिंक मार्ग तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी मांग की जा चुकी है लेकिन इस तरह कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर हसनपुर गजरौला मार्ग के किनारे बसा हुआ है। यह गांव हसनपुर से आठ किलोमीटर की दूरी पर है और गजरौला से चार किलोमीटर की दूरी पर है। गांव सिहाली जागीर से करीब बाहर से अधिक गांवों को जोड़ने के लिंक मार्ग है। यह मार्ग गांव आलमपुर, टांडा, कटाई, टांडा पूठी, सैमली, सैमला, डगरपुरी, शेरगढ़, नवादा, चौहड़पुर, अल्लीपुर, चौबारा, लिसड़ी आदि को जोड़ता है। इस मार्ग पर गांव सिहाली जागीर में करीब सौ मीटर के दायरे में बहुत बुरी हालत है। गड्ढों के साथ मार्ग जर्जर अवस्था में है। जलभराव की स्थिति भी बनी हुई। इससे आगे जगह-जगह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग को बनवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोगों का आवागमन रहता है लेकिन मार्ग की हालत खराब होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग की हालत बहुत ही खराब है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। कई बार मार्ग को सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। -शब्बू खान एडवोकेट, सिहाली जागीर
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। रास्ते पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। जिससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। -मुख्तियार खान, सिहाली जागीर

गांव के लोगों का यहां से पैदल गुजरना भी दुश्वार हो गया है। दो पहिया वाहनों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। मार्ग को जल्द से जल्द सही कराया जाना चाहिए। -मुफीद खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed