फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The risk of accidents has increased due to the absence of a boundary wall along the pond's edge.

Amroha News: तालाब के किराने बाउंड्रीवाल नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The risk of accidents has increased due to the absence of a boundary wall along the pond's edge.
सैदनगली। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का स्थित तालाब ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। तालाब की बाउंड्रीवाल नहीं होने की वजह से तालाब हादसे को न्योता दे रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लॉक के ग्राम ढक्का में पुराना तालाब है। ढक्का मोड़ से जोया मार्ग की ओर जाने वाली मुख्य सड़क तालाब के ठीक किनारे से होकर गुजरती है। सड़क और तालाब के बीच कोई बाउंड्रीवाल या सुरक्षा संकेतक न होने से राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। रात के समय और बारिश के दिनों में सड़क और तालाब के अंतर को पहचानना मुश्किल हो जाता है, जिससे कई लोग अनियंत्रित होकर तालाब में गिर चुके हैं। बाइक सवार अक्सर अनियंत्रित होकर तालाब में गिर जाते हैं।
विज्ञापन

गांव में पानी की निकासी का सही इंतजाम न होने से बारिश का पानी आसपास के मकानों में घुस जाता है। इससे लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण कासिम, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अली, मोहम्मद इमरान, नईम खान और भूरे खान आदि ने मांग की कि तालाब के किनारे मजबूत बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए और जल निकासी का स्थाई समाधान किया जाए। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कराकर जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed