{"_id":"653c140b6fd4563abf0dac44","slug":"the-reel-was-made-during-school-time-or-later-investigation-could-not-clarify-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-7654-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रील विद्यालय समय में बनी या बाद में, जांच में नही हो सका स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रील विद्यालय समय में बनी या बाद में, जांच में नही हो सका स्पष्ट
Sat, 28 Oct 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला के खुंगावली स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल में रील विद्यालय समय में बनाई गई अथवा विद्यालय समय के बाद, यह जांच में स्पष्ट नही हो सका है। वहीं मामला शिक्षकों में भी आपसी विवाद की बात जांच में सामने आई है।
गजरौला के खुंगावली के परिषदीय स्कूल की शिक्षिकाओं पूजा, अंबिका गोयल, नीतू कश्यप एवं पूनम की सोशल मीडिया पर फिल्मी गानों पर बनाई गई रील वायरल हुई थी। जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी थी। मामले के बाद बीएसए ने स्कूल समय में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रकरण में डीएम द्वारा भी तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जांच टीम में शामिल डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, मत्सय निदेशक नीतू सिंह एवं जल निगम की एक्सईएन आकांक्षा सिंह ने स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच करते हुए शिक्षिकाओं एवं बच्चों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल में रील बनाने की पुष्टि तो हुई, लेकिन रील विद्यालय समय में बनाई गई अथवा विद्यालय समय के बाद बनाई यह स्पष्ट नहीं हो सका। बच्चों से स्कूल में काम कराने की शिकायत की भी जांच में पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं जांच में मामला स्टाफ के आपसी विवाद का सामने की बात कही गई है। जांच टीम ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी गई है।