फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The record was broken; it was the coldest Saturday of the season.

Amroha News: टूटा रिकॉर्ड, इस सीजन का सबसे ठंडा शनिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The record was broken; it was the coldest Saturday of the season.
अमरोहा में ठंड से बचने को गरम कपड़े पहनकर जाती युवती। संवाद
अमरोहा। ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। 16 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। नए साल के तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। दिनभर चली 12 किमी की रफ्तार से शीतलहर ने लोगों को कंपाया। कंपकंपाती रात और भी बेहाल कर रही है।
विज्ञापन

दिन और रात में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री का अंतर है। शहरों के मुकाबले में ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन

बर्फीले मौसम में शीतलहर भी ठंड में और अधिक इजाफा कर रही है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण लोग घरों में कैद रहे। पार्कों में सन्नाटा नजर आया। सड़कों के किनारे जगह-जगह अलाव ही लोगों का सहारा बना। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। शनिवार को बर्फीली हवा की गति सुबह बारह किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन की शुरुआत हल्के कोहरे और गलन भरी ठंड के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात कोहरे के कारण नेशनल हाईवे से लेकर अन्य मार्गाें पर दृश्यता काफी कम रही। लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। शीतलहर से परेशान लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर के आगे बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों से बाहर निकले लोगों को शीतलहर नश्तर की तरह चुभती रही। शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। आसमान से ओस की बूंदें टपक रही थीं। कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में भीड़ कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे।

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह अधिकतम पारा इस सीजन का अब तक सबसे कम रहा है। आने वाले दिनों में एक डिग्री तापमान के उतराव-चढ़ाव के साथ मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस पूरे सप्ताह कड़ाके की ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

अमरोहा में ठंड से बचने को गरम कपड़े पहनकर जाती युवती। संवाद

अमरोहा में ठंड से बचने को गरम कपड़े पहनकर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed