फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The ration dealer along with his family members pelted stones at the farmer's house

Amroha News: राशन डीलर ने परिजनों के साथ किसान के घर पर किया पथराव

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The ration dealer along with his family members pelted stones at the farmer's house
डिडौली (अमरोहा)। राशन डीलर ने परिजनों के साथ मिलकर किसान के घर पर पथराव किया। विरोध करने पर किसान, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी से मारपीट की जिससे चारों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने राशन डीलर दाताराम समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना डिडौली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव की है। गांव निवासी किसान परम सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को उनके बेटे गगन कुमार व राशन डीलर दाताराम के भतीजे जयपाल के बीच कहासुनी हो गई थी। इस बीच गांव के लोगों ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया था लेकिन बाद में राशन डीलर दाताराम और उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर किसान के घर में घुस आए और पथराव करने लगे। विरोध करने पर किसान परम सिंह, पत्नी मायावती, बेटे गगन और बेटी वंदना को डंडों से पीटा।
विज्ञापन

मारपीट में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास को लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में दाताराम, करनपाल, दिनेश, जयपाल, बिंदेश, नेमबाती, सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed