फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The rate of sugarcane should be declared Rs 450 per quintal

450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो गन्ने का रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The rate of sugarcane should be declared Rs 450 per quintal
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। गन्ना मूल्य 450 प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तमाम किसान तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने मांग करते हुए कहा कि कौराल विद्युत उपकेंद्र क्षमता वृद्धि तुरंत कराई जाए। कृषि पोषक कोड को तुरंत लागू कराया जाए। शाम की विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाए। आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान को आपदा की श्रेणी में रखा जाए। सरकार से उचित इंतजाम किए जाएं। किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार रुपये से बढ़कर 12 हजार रुपये की जाए। साथ ही सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि मिलनी चाहिए। गेहूं की बुवाई के लिए एनपीके की जल्द ही व्यवस्था कराई जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ऋषि पाल सिंह, प्रदीप चौहान, अमरजीत सिंह, निर्मल प्रधान, कृपाल प्रजापति, करण सिंह, कृपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सतीश त्यागी, यशपाल सिंह, निर्मल सिंह, सुधाकर सिंह, सिराजुद्दीन, करीम हैदर, इंद्राज सिंह, चंद्रग्रहण सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed