फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Money was seen bag of woman constable mother, bag was looted after giving lift

बैंक में रची लूट की साजिश: महिला कांस्टेबल की मां के बैग में देख लिए थे रुपये, लिफ्ट देकर घटना को दिया अंजाम

Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
सार

महिला कांस्टेबल की मां से चालीस हजार रुपये की लूट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने बुजुर्ग के बैंग में पैसे देखकर साजिश रची। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Money was seen bag of woman constable mother, bag was looted after giving lift
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में तैनात महिला कांस्टेबल की मां से लूट का पुलिस ने चार दिन के भीतर पर्दाफाश कर दिया। झोलाछाप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट की थी। उधार के रुपये चुकाने और शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


उनके कब्जे से 25 हजार रुपये की नगदी व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी स्व. कृतपाल सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। चार वर्ष पहले आश्रित कोटे पर उनकी बेटी पूजा को नौकरी मिल गई। वर्तमान में उसकी तैनाती बदायूं जनपद में है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिला कांस्टेबल की मां सुनीता देवी कैलसा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक (प्रथमा बैंक) में 45 हजार रुपये जमा करने के लिए गई थी। रुपये एक थैले में थे। उनका खाता बंद होने के कारण बैंक में रुपये जमा नहीं हो सके। लिहाजा सुनीता देवी वापस टेंपो से रामहट पहुंचीं और वापस घर जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा और सुनीता देवी ने उससे लिफ्ट मांग ली। करीब 200 मीटर चलने के बाद एक अन्य युवक खड़ा मिला। बाइक सवार ने उसे भी बैठा लिया। इसके बाद युवकों ने सुनीता देवी को नदी के पुल के पास उतार दिया और रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग निकले।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी निवासी कपिल उर्फ विजय सागर और अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी विवेक के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि कपिल उर्फ विजय सागर झोलाछाप है।

वह पृथ्वीपुर गांव में विवेक के घर के सामने दुकान चलाता है। यहीं पर दोनों में दोस्ती हुई। पुलिस के मुताबिक विवेक को उधार लिए पांच हजार रुपये चुकाने थे। इसलिए उसने झोलाछाप कपिल उर्फ विजय सागर से रुपये मांगे। लेकिन कपिल उर्फ विजय सागर ने भी खुद को रुपये की जरूरत होने की बात कही।


इसके बाद दोनों ने मिलकर लूट करने की योजना बनाई और कैलसा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक में पहुंच गए थे। तभी उन्होंने महिला कांस्टेबल की मां सुनीता को रुपयों के साथ देखा। रुपये जमा नहीं होने पर जैसे ही सुनीता बैंक से निकलीं तो दोनों आरोपियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। वारदात के समय विवेक बाइक चला रहा था, जबकि बाइक कपिल उर्फ विजय सागर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed