{"_id":"64dfd60f2ad20c310b08015b","slug":"the-promise-of-giving-free-electricity-is-hollow-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3114-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बिजली फ्री देने का वायदा खोखला : दिवाकर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बिजली फ्री देने का वायदा खोखला : दिवाकर सिंह
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री देने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है। वायदा खोखला साबित हो रहा है। जिससे किसानों में रोष है।
शुक्रवार को क्षेत्र के बेगपुर मुंडा गांव में गुरु गोरखनाथ जाहरवीर मंदिर पर पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान ओमप्रकाश व संचालन मधुर कुमार ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि चार माह पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के ट्यूबवेल बिल फ्री करने को कहा था, लेकिन आज तक सर्कुलर जारी नहीं है। प्रदेशभर में और अभियंता टीजीटू संविदा कर्मी किसानों के कनेक्शन काटकर अवैध उगाई कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के कनेक्शन काटने की मनाई है, लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं के बिल बढ़ा चढ़ाकर मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे किसानों में नाराजगी है। यहां प्रधान हरिराज सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, राजेश सैनी, अंकित चौधरी, प्रमोद कुमार, शफीक अली, दीपक गुर्जर, फुरकान सैफी, संजीव कुमार, पप्पू खान, महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह रहे। शनिवार 19 अगस्त को जोया ब्लॉक परिसर में पंचायत का आयोजन किया जाएगा।