फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The principal going to the temple from the school hostel was beaten with sticks, serious

Amroha News: स्कूल के हॉस्टल से मंदिर जा रहे प्रधानाचार्य को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The principal going to the temple from the school hostel was beaten with sticks, serious
अमरोहा। स्कूल के हॉस्टल से मंदिर जा रहे निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को निष्कासित दो छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। लाठी-डंडे और रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान प्रधानाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के मलेशिया गांव निवासी सचिन चौधरी अमरोहा के नौगांवा सादात रोड स्थित जियोन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे सचिन चौधरी बाइक से हॉस्टल से गजस्थल स्थित मंदिर जा रहे थे। वह मखदूमपुर से निकलकर नसीर नंगला रोड पर पहुंचे, तो पहले से तीन बाइकों पर सवार करीब सात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। जिससे सचिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी की जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। राहगीरों ने सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि कॉलेज से निष्कासित चल रहे कक्षा 12 के दो छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। छानबीन में ये भी स्पष्ट हो गया कि आरोपी छात्रों को हॉस्टल के ही एक छात्र ने प्रधानाचार्य के हॉस्टल से बाहर निकलने की जानकारी दी थी। इस मामले में प्रधानाचार्य सचिन चौधरी ने आरोपी छात्र और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में दो नामजद छात्र और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article