फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The powerful man took over the mango orchard and uprooted the trees.

Amroha News: दबंग ने किया आम के बाग पर कब्जा, पेड़ उखाड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The powerful man took over the mango orchard and uprooted the trees.
अमरोहा। दबंग ने आम के बाग को उजाड़ कर कब्जा कर लिया। बाग स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलड़िया रोड पर संचालित सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. प्रवेंद्र सिंह के अनुसार कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव ढेला नंगला में उनका आम का बाग है। करीब 20 साल से बाग पर उनका कब्जा है। आरोप है कि क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी कैलाश काफी समय से बाग पर कब्जा करने की फिराक में था। एक अक्तूबर को कैलाश ने अवैध तरीके से बाग पर कब्जा कर लिया। छह बीघा आम के बाग को जोतकर पेड़ उखाड़ दिए। चौकीदार ने इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पेड़ उखड़े हुए थे। सबकुछ तहस-नहस कर कब्जा किया जा चुका था। पीड़ित डाॅ. प्रवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाग के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed