फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The population settled on the island cut off contact with the villages

टापू पर बसी आबादी का गांवों से संपर्क कटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The population settled on the island cut off contact with the villages
गांव दारानगर के रास्ते में भरे पानी के बीच से गुजरते युवक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा उफान पर है। इस कारण टापू पर बसे गांव जलमग्न हो गए हैं। रास्ते बंद हो जाने के कारण इन गांवों का अन्य गांवों से संपर्क कट गया है। ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा आदि लाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बिजनौर बैराज से 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके कारण तिगारी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़कर 200.40 हो गया, जबकि रविवार को तिगरी में 200.25 सेंटीमीटर दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में गंगा का जल स्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ने के कारण गजरौला क्षेत्र के दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खेतों में दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गन्ने की फसल तक पानी में डूब गई हैं। गंगा और रामगंगा पोषक नहर के टापू पर बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली सहित आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी गांवों में भर गया है। उधर पक्के में बसे गांव ओसीता जगदेवपुर के खेतों को जाने वाले रास्ते में पांच से छह फीट पानी भर गया है। बाढ़ को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सभी बाढ़ राहत चौकियों को सतर्कता बरतने और संसाधनों से लैस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। प्रशासन बाढ़ को लेकर सतर्क है। नदी के जलस्तर पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। - अनवार बहादुर खान जेई बाढ़ खंड तिगरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed